फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nagarak police handling fair security

मेला सुरक्षा संभालने को नागिरक पुलिस

Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nagarak police handling fair security
पुलिसवालों के साथ मारपीट - फोटो : SELF

विज्ञापन
विंध्याचल नवरात्र मेले की सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए जा रहे हैं। कई जिलों की पुलिस फोर्स मंगाई गई है। इसके अलावा सुरक्षा में स्थानीय नागरिकों की भी सहायता ली जाएगी। उनको स्पेशल पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया जाएगा। नगर 50 युवकों को एसपीओ बनाया जाएगा और तैनाती की जाएगी जो मेले की हर गतिविधि पर निगाह रखेंगे। इनका मुख्य कार्य यातायात व्यवस्था, भीड़ को नियंत्रण में सहयोग करना होगा। साथ ही कहीं गड़बड़ी होने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देंगे। 

पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी एसपी विशेष पुलिस अधिकारी को पहचान हेतु टोपी और आई कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। रविवार को मेला के नोडल अधिकारी एएसपी निगर आशुतोष शुक्ला द्वारा सभी एसपीओ को ब्रीफ किया गया। मेला में बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा चार महिला स्क्वायड का गठन भी किया गया है। जो संपूर्ण मेले में भ्रमण कर महिलाओं का चेन छीनने व बच्चो चोरी करने वाली महिलाओं पर निगाह रखने का काम करेंगी।
विज्ञापन


चार वीवीआईपी स्क्वायड दस्ता का भी गठन किया गया है। जो मेले के दौरान आने जाने वाले वीआईपी व वीवीआईपी लोगों को सुरक्षा प्रदान करते हुए दर्शन पूजन कराने का काम करेंगे। इसके अलावा अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी। जिनको चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का काम किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने लोगों की सहायता के लिए एक हेल्प लाइन 9454404025 नंबर को जारी किया है। जिसपर लोग फोन कर शिकायत कर सकते है। इस नंबर पर एक राजपत्रित अधिकारी तैनात रहेंगे। जो मेले के आसपास ही रहकर शिकायत कर्ता की मदद कराने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed