फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   muster roll is unnecessary

अनावश्यक जारी हुआ मस्टर रोल

Mon, 30 Nov 2020 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
muster roll is unnecessary
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार को मझवां विकास खंड में हो रहे मनरेगा कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि जिस कार्य की आवश्यकता ही नहीं है, उसके लिए भी मस्टर रोल जारी कर दिया गया। अनियमितता के चलते लेखा सहायक मनरेगा को मुख्यालय संबद्ध करने को कहा। साथ ही तकनीकी सहायक व पंचायत सचिव को चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास खंड मझवा के ग्राम पंचायत-बजहां में चल रहे कार्य- बंश नारायण के मशीन से पिच रोड तक संपर्क मार्ग का औचक निरीक्षण किया। जब वह निरीक्षण के लिए पहुंचे तो न तो तकनीकी सहायक और न ही पंचायत सचिव उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कार्य होता हुआ नहीं दिखाई दिया, उनके सामने ही 10 महिलाओं को मैजिक में भरकर लाया गया। महिलाओं ने बताया कि उनको पांच मिनट पहले ही बताया गया कि कार्य करना है। उपस्थित ग्राम प्रधान ने बताया कि कुल 18 श्रमिकों की मांग की गई थी। जबकि खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा 182 श्रमिकों का मस्टररोल जारी किया गया है। इस पर लेखा सहायक मनरेगा ललित नारायण पांडेय को जनपद मुख्यालय से संबद्ध करने तथा पंचायत सचिव को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मस्टर रोल में बरती जा रही अनियमितता
मिर्जापुर। मनरेगा के तहत कार्यों में काफी अनियमितता बरती जा रही है। इसकी जांच होने की जरूरत है। मझवां के पहले भी सीडीओ ने लालगंज में भी जब निरीक्षण किया था तो मस्टररोल में गड़बड़ी पाई थी। सीडीओ अविनाश सिंह ने बताया कि मझवां विकास खंड के महमलपुर में भी गड़बड़ी मिल रही है। मनरेगा के तहत जो कार्य हो रहे हैं, उनमें काफी अनियमितता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed