{"_id":"58fcf4984f1c1bb1028b46bb","slug":"munnabhai-in-polytechnic-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिटेक्निक परीक्षा में मुन्नाभाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिटेक्निक परीक्षा में मुन्नाभाई
mirzapur
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान रविवार को बीएलजे इंटर कॉलेज में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम विजय बहादुर और आर्ब्जवर ओम हरि सिंह ने भाई के दोस्त की जगह परीक्षा दे रहे आशुतोष तिवारी नामक युवक को पकड़ा। उसे सिटी कोतवाली को सुपुर्द कर दिया। वहीं दूसरी तरफ 16 परीक्षा केंद्रों पर ए ग्रुप में 458 और दो परीक्षा केंद्रों पर अन्य ग्रुप में 68 सहित 526 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई। इसके लिए जिले भर में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर परीक्षा के लिए पहली पाली में कुल सात हजार 111 में से छह हजार 653 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 458 ने परीक्षा छोड़ दिया। वहीं द्वितीय पाली में 963 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 895 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
जबकि 68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ बजे से 11 बजे और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हुई। पहली पाली में ग्रुप ए और दूसरी पाली में बी से लेकर ग्रुप के अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दिया। परीक्षा केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया था। प्रत्येक जोन में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा हुई।