फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipal proposal passed unanimously

सर्वसम्मति से पारित हुआ नगर निगम का प्रस्ताव

Wed, 23 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Municipal proposal passed unanimously
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद में मंगलवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में पालिका को नगर निगम बनाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभासदों ने कहा कि नगर निगम बनने से यहां पर सुविधाओं का और भी विकास होगा।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल की सहमति से अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने तीन सूत्री एजेंडा की चर्चा की। इसके पूर्व पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। उन्होंने कहा कि एजेंडे के मुताबिक इस बैठक में 15वें वित्त की प्रथम किस्त से प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही द्वितीय किस्त पेयजल व्यवस्था में सुधार, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए व्यय किया जाएगा। बताया गया कि प्रथम किस्त के तहत दो करोड़ 53 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके बाद नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने तीनों बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लिए नगर विकास अनुभाग से शासनादेश जारी किया गया है। इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र के सात किलोमीटर क्षेत्र के 90 गांवों को सम्मिलित किया जाना है। इसके लिए नगर बोर्ड का प्रस्ताव आवश्यक है। इस पर अधिकतर सभासदों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। सभासदों ने इस प्रस्ताव का ताली बजाकर स्वागत किया और इसे पारित किया। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड सदैव नागरिकों के हित के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर में जगह-जगह खोदे गए गड्ढों पर जतायी चिंता
मिर्जापुर। बैठक में सभासदों ने नगर में जगह- जगह खोदे गए गड्ढों का मामला उठाया। कहा कि इससे पूरी व्यवस्था ही ध्वस्त हो जा रही है। पुरी कटरा के पास एक तरह से पूरा रास्ता ही बंद है। इस पर नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि अमृत योजना के तहत जलापूर्ति के लिए पाइप लाइनों को ठीक कराया जा रहा है। इससे कुछ असुविधा हो सकती है लेकिन बाद में इससे लोगों को राहत मिलेगी। कहा कि इसके लिए 28 दिसंबर को बैठक बुलाकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम का प्रस्ताव सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित किया। यह खुशी की बात है। यह बोर्ड सदैव ही नागरिक हित में निर्णय करता आया है। नगर निगम बनने से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
- मनोज जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed