फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mumbai Police reached Mirzapur for questioning in the scam of six and a half crores

एप से जुए का संचालनः साढ़े छह करोड़ के घोटाले में पूछताछ के लिए मिर्जापुर पहुंची मुंबई पुलिस

Mon, 06 Dec 2021 11:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 11:41 PM IST
सार

मुंबई में कुछ लोग एप के माध्यम से जुए का संचालन करते हैं। एप के जरिये जुए में धन लगाते हैं। धन इकट्ठा होने पर उसे लोन पर देते हैं। मामले में मुंबई में साढ़े छह करोड़ के घोटाले का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Mumbai Police reached Mirzapur for questioning in the scam of six and a half crores
घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में ऑनलाइन जुआ संचालित करने और साढ़े छह करोड़ के घोटाले के मामले में मिर्जापुर के एक युवक का नाम आया है। पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस सोमवार को मिर्जापुर पहुंची।  जिले के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं है, पर उसके खाते का उपयोग पैसा मंगाने के लिए किया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस की मदद से युवक को बुलाकर पूछताछ की और उसे मुंबई बुलाया है।  मुंबई में कुछ लोग एप के माध्यम से जुए का संचालन करते हैं। एप के जरिये जुए में धन लगाते हैं। धन इकट्ठा होने पर उसे लोन पर देते हैं। मामले में मुंबई में साढ़े छह करोड़ के घोटाले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये धन मिर्जापुर निवासी एक युवक के खाते में आया था। युवक भी मुंबई जाता रहता है और एप संचालन करने वालों से जुड़ा है। युवक चील्ह थाना क्षेत्र का निवासी है। वह शहर कोतवाली क्षेत्र में रहता है। मुंबई पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए युवक को बुलाया था, पर वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद तीन सदस्यीय मुंबई पुलिस की टीम मिर्जापुर आई। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा नेे बताया कि मुंबई में साढ़े छह करोड़ के घोटाले का मुकदमा दर्ज हुआ है। उसी सिलसिले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस आई ह्रै।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed