फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

178 गोवंश के साथ चार पशु तस्कर गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की सुबह टेढ़िया आश्रम व सिद्धनाथ की दरी के बीच से गुरुवार की सुबह वध के लिए बिहार ले जा रहे 178 पशुओं को मुक्त कराते हुए चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। दो तस्कर भाग गए। मामले का खुलासा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन

अहरौरा के जंगल के रास्ते पशु तस्कर पशुओं को बिहार लेकर जाते हैं। पूर्व में कई बार इस रास्ते पर तस्कर पकड़े गए, पर रैकेट का पर्दाफाश नहीं हुआ। सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव को मुखबिर की सूचना पर मिली कि जंगल के रास्ते पहाड़ी होते हुए तस्कर टेढ़िया, अहरौरा जंगल के रास्ते बिहार पशुओं को लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टेढ़िया आश्रम व सिद्धनाथ की दरी के बीच डेरा डाल लिया। कुछ देर बाद भारी संख्या में पशुओं को हांकते हुए तस्कर आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेरेबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। दो मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने 178 पशुओं को मुक्त कराया। गिरफ्तार तस्करों में राजकिशोर पांडेय निवासी लोदीपुर चैनपुर भभुआ बिहार, कमला यादव निवासी पहेटी मड़िहान, हरिमंगल यादव निवासी टेढ़ी घोरावल सोनभद्र और गोविंद कुमार कनौजिया निवासी बरेव थाना अदलहाट है। फरार आरोपितों में समसुद्दीन निवासी कोबहनपुर कोतवाली चुनार, टेनी यादव है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि बरामद पशुओं को जिले के अलग-अलग गोशालाओं में रखवाया गया है। दो फरार तस्करों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed