{"_id":"5dc70d6c8ebc3e5b3e14e31b","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4934549116","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: प्रयागराज जा रही मालगाड़ी की बोगी से धुआं निकलने पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: प्रयागराज जा रही मालगाड़ी की बोगी से धुआं निकलने पर मचा हड़कंप
Sun, 10 Nov 2019 12:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी की तीसरी बोगी से धुआं निकलता नजर आया। सूचना पर मालगाड़ी को मिर्जापुर के विंध्याचल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के मेन लाइन पर रोका गया। वैगन के चक्के के एक्सेल में लगी आग को बुझाया गया। इसके बाद वैगन को काट कर अलग किया गया। शाम चार बजे गाड़ी प्रयागराज की ओर रवाना की गई।
पीएमआरजी अप गुड्स मालगाड़ी पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। सुबह साढ़े 11 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पास सूचना मिली की ट्रेन की एक बोगी से धुआं निकल रहा है। सूचना पर ट्रेन को विंध्याचल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन की मेन लाइन पर रोका गया।
चेक करने पर पता चला कि एक बोगी में आग लगने से धुआं निकल रहा है। जल्द आग पर काबू पाया गया। इसके बाद बोगी को अलग करने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। चार माह पूर्व कैलहट स्टेशन आंनद बिहार एक्सप्रेस में और मिर्जापुर स्टेशन पर भी मालगाड़ी में आग लगी थी।

स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर एक इंजन मंगाया। पश्चिमी छोर पर बोगी को काटकर निकाला गया। इसके बाद उसे लूप लाइन में खड़ा कर दिया गया। शाम को चार बजकर 20 मिनट पर मालगाड़ी को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इससे चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा।