फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

स्वच्छता के चलते मृत्यु दरों में आई कमी

Sat, 26 Oct 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mrz news
राजगढ़। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ परिसर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आसपास के गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में आयोजित चौपाल के दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा देश के प्रधानमंत्री ने जब से स्वच्छता कार्यक्रम चलाया है, तब से प्रतिवर्ष तीन लाख मृत्युदर में कमी आई है। इसी तरह यदि सभी लोग जागरूक होकर प्लास्टिक का बहिष्कार कर दें तो पर्यावरण के साथ ही हम सब स्वस्थ्य होंगे। उन्होंने कहा पेयजल समस्या को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। जल्द ही घर-घर नल योजना के तहत छह हजार सात सौ 43 करोड़ की नई परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सरकार की राशन योजना में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ई- पास मशीन पर अंगूठा लगाकर राशन प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, अखिलेश्वर सिंह, रामबली सिंह, राकेश सिंह, डा. डीके सिंह, डा. संतलाल, डा. अरुण तिवारी, कृष्णानंद सिंह राजकुमार सिंह, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण तिवारी एवं संचालन प्रवीण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed