{"_id":"5db344d08ebc3e0181674168","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4911621140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं बेटियां: दारासिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं बेटियां: दारासिंह चौहान
लोहिया तालाब डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के हाल में आयोजित सुमंगला योजना के कार्यक्रम में बैठी महिला
- फोटो : MIRZAPUR
Link Copied
मिर्जापुर। लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारासिंह चौहान ने जिले में औपचारिक रूप मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया। हालांकि इस योजना को शुक्रवार को ही लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान ने कहा कि बेटियां घर की शान हैं। सभी अभिभावक गण उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया और उसी दिशा में बेटियों की रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य के लिये मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया गया है। आज इस योजनान्तर्गत पंजीकृत बेटियों व उनके अभिभावकों के खाते में शिक्षा के लिये प्रोत्साहन धनराशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका कोई लक्ष्य नहीं हैं जो भी शासनादेश के अनुसार पात्र बेटियां होगी, उन्हें इसका लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बेटियां देश की सीमाओं पर अपने भाई वीर सैनिकों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर देश की रक्षा कर रही हैं तो हवाई जहाज उड़ाने व रेल चलाने में बेटियों पीछे नहीं हैं। इस अवसर पर मंत्री व सांसद तथा विधायकगण ने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की पात्र बेटियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया तथा उनके खाते में सीधे प्रोत्साहन राशि भेजी गयी। सांसद राम सकल ने बेटियों को पढ़ाने व उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य रखने की दिशा में लोगों से अपील की। विधायक सुचिश्मिता मौर्य, राहुल प्रकाश कोल, आशीष पटेल ने वन मंत्री के जिले में प्रथम आगमन पर स्वागत करते हुये सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी।इसके पूर्व जिलाधिकारी अनुराग पटेल, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने वन मंत्री सहित सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. मंजू ने किया। इस मौके पर सांसद राम सकल, विधायक मझंवा सुचिश्मिता मौर्य, विधायक छानवे राहुल प्रकाश कोल, एमएलसी आशीष पटेल, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।