फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

बसपा के विस क्षेत्र के अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

Thu, 24 Oct 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई को तगड़ा झटका लगा है। बसपा से जुड़े पांचों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इससे पार्टी में खलबली मच गई है। पदाधिकारियों ने इस्तीफे का कारण जिलाधिकारी सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली और व्यवहार को बताया है। विधानसभा क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों का कहना था कि उन्होंने अपना इस्तीफा पहले ही दे दिया था लेकिन उस पर कोई विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन

छानबे विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष लालबहादुर मौर्य, नगर के मनोज कुमार गौतम, मझवां के सुनील कुमार भारती, चुनार के अलगु राम भारती व मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नंद लाल भारती का इस्तीफा मुख्य जोन इंचार्ज मिर्जापुर मंडल अमरेंद बहादुर भारती को सौंपने का दावा किया गया है। इस बाबत जब जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम से पूछा गया तो उन्होंने चुनार विधानसभा इकाई को पहले ही भंग कर देने की बात कही। वहीं इस सूचना को सिरे से खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed