{"_id":"5db1ec5a8ebc3e01740f7d7c","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4909290157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपियाड में बजाज स्कूल के बच्चों ने जीता 14 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियाड में बजाज स्कूल के बच्चों ने जीता 14 पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने लखनऊ में हुए 10वीं अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स ओलंपियाड एक्सपो 2019 में 14 पदक जीते। साथ ही विश्व की टीमों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस ओलंपियाड में भारत सहित विश्व के अन्य सात देश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, कतर, श्रीलंका व नेपाल के 48 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था।
प्रदेश से मिर्जापुर के सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के 10 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जूनियर वर्ग में आशीर्वाद यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आशीर्वाद ने चार सौ मीटर दौड़, आठ सौ मीटर दौड और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर में अतियंत यादव ने आठ सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण व डिस्कस में आकाश सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग में कल्पना मौर्या ने रजत व कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार अन्य स्पर्धाओं में सोनू निगम, सुमन कुमारी, सुहानी कुशवाहा, ने रजत पदक जीते। स्कूल के डायरेक्टर परितोष बजाज व प्रधानाचार्य शिवानी कौशिक ने विद्यालय आने पर बच्चों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।