फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

बिनानी प्राचार्य संग दुर्व्यव्हार करने वाला छात्र गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए बिनानी कालेज के प्राचार्य से दुर्व्यवहार और चौकीदार की पिटाई के मामले में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नामजद अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। उधर छात्रों ने इसके विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांग की कि मामले की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

बिनानी महाविद्यालय में बुधवार की दोपहर प्राचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल को कक्ष में घेरकर छात्रों ने मतदान में हेेराफेरी करने का आरोप लगाया था। इस दौरान चौकीदार की पिटाई भी की थी। प्राचार्य घर जा रहे थे तो पीलीकोठी के पास भी छात्रों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव कर प्राचार्य को कालेज लेकर आए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने तीन छात्र विरेश सिंह, सोनू चौहान, आनंद यादव समेत अज्ञात के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक छात्र आनंद यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर, आक्रोशित छात्रों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। छात्रों का आरोप था कि चुनाव के दौरान मतपत्र क्यों घटा, घटने के बाद कहां से आया, आने के बाद कितना मत पत्र बचा और बचे मतपत्र कहां है। मतपत्र घटने की दशा में जितने समय तक मतदान बाधित रहा, उतना समय मतदान में क्यों नहीं बढ़ाया गया। चुनाव अधिकारी को क्यों बदला गया। चुनाव अधिकारी नहीं थे तो मतपत्र किसने प्रमाणित किया। अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर पड़े वाटों की संख्या में वोटों की संख्या में अंतर क्यों है। प्रदर्शन करने वालों में जय दुबे, वसीम रजा, अभिषेक यादव, प्रभु नरायण दुबे आदि छात्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed