फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

74 लोगों को दिया गया अस्थाई दुकान लगाने का लाइसेंस

Thu, 24 Oct 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। दीपावली के मद्देनजर प्रशासन ने तीन दिनों के लिए 74 दुकानों को अस्थायी लाइसेंस दिया है। इसमें 49 लाइसेंस शहर क्षेत्र के लिए आवंटित की गई है। इसके लिए डीएम ने तीन स्थानों का चयन किया है। जहां पर लाइसेंस धारक अपनी दुकानों को लगाएंगे।
विज्ञापन

दीपावली के एक पखवाड़ा पूर्व जिला प्रशासन ने नगर क्षेत्र में पटाखा के गोदाम और दुकानें होने पर 26 लोगों के लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगाया था। प्रशासन का कहना था कि पटाखा दुकान को नियमानुसार आबादी क्षेत्र से बाहर लेकर जाने पर ही लाइसेंस जारी किया जाएगा। त्योहार नजदीक आने पर प्रशासन ने तीन दिन के लिए 74 लोगों को अस्थाई लाइसेंस जारी किया गया है। इसमें 49 लाइसेंस नगर क्षेत्र के लिए जारी किया गया है। डीएम अनुराग पटेल ने 25 से 27 अक्तूबर तक नगर के सिटी क्लब, महुवरियां स्थित जीआईसी मैदान और बीएलजे मैदान पर दुकान लगाने का निर्देश दिया है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ब्रह्रमानंद दुबे ने बताया कि पटाखा की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वे टीन शेड की दुकान लगाए। वहां पर बालू, पानी और फायर उपकरण रखें। बताया कि दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। दुकान पर फायर संबंधी उपकरण न मिलने पर लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

26 दुकानों का लाइसेंस नवीनकरण न होने पर एक सप्ताह पूर्व एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बसनही बाजार में छापेमारी कर एक दुकान से काफी पटाखा बरामद किया था। बाकी दुकानदारों को निर्देश दिया था कि आबादी क्षेत्र में पटाखा बेचने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी कुछ लोग चोरी-छिपे नगर क्षेत्र में पटाखा बेच रहे है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि बाजारों में चोरी-छिपे पटाखा बेचने वाली दुकानों पर छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed