{"_id":"8015b35d841e34d47c63c3f9dfdc44a9","slug":"mps-angered-by-the-slow-progress-of-the-project-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति से सांसद नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति से सांसद नाराज
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने कहा कि बाणसागर परियोजना को लोकहित में हुसेनपुर बियर तक जल्द पुरा करें। उन्होंने कहा कि बाणसागर परियोजना जिले की जीवन रेखा है। परियोजना पर समुचित ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अधिकारी लापरवाहीपूर्वक कार्य कर रहे हैं, जो शिथिलता का घोतक है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना को वर्ष 2015-16 तक पूर्ण कर लें। सांसद ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को घोरी डैम, सुखड़ा डैम, अपर खजुरी, लोअर खजुरी, ढेकवा डैम, हिनौता डैम तथा सिरसी कमांड में बाण सागर के जल का अधिकतम उपयोग के लिए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। साथ ही अपर खजुरी को वेलस्पन पावर प्लांट द्वारा स्टोर बनाने पर सुनिश्चित सिंचाई और रोजगार सृजन पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद ने डोगिया डैम से 40 क्यूसेक पानी पंप से सोनभद्र में ले जाने का विरोध किया। बैठक में बाण सागर और सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा हरिशंकर सिंह, जवाहिर सिंह, मेघनाथ सिंह, अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
सांसद ने डोगिया डैम से 40 क्यूसेक पानी पंप से सोनभद्र में ले जाने का विरोध किया। बैठक में बाण सागर और सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा हरिशंकर सिंह, जवाहिर सिंह, मेघनाथ सिंह, अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन