फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MP Anupriya Patel demaned FIR against actor Randeep Hooda for objectionable remarks on former CM Mayawati

पूर्व सीएम मायावती पर रणदीप हुड्डा की टिप्पणी से नाराज सांसद अनुप्रिया पटेल, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Sun, 30 May 2021 08:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 May 2021 08:41 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री को आपत्तिजनक टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम ले रहा। रविवार को मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने हुड्डा पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हुड्डा की जातिगत टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है। 

विज्ञापन
MP Anupriya Patel demaned FIR against actor Randeep Hooda for objectionable remarks on former CM Mayawati
अनुप्रिया पटेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अपना दल (एस) अध्यक्ष व  सांसद अनुप्रिया पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ जातिगत टिप्पणी किए जाने पर अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सांसद ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभिनेता रणदीप हुड्डा की जातिगत टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

विज्ञापन


उनकी टिप्पणी जाति विशेष की ही नहीं बल्कि एक महिला का भी अपमान है। टिप्पणी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। यह टिप्पणी बताती है कि अब भी समाज में जातिगत श्रेष्ठता साबित करने का झूठा अहंकार व्याप्त है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


महिला के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा और जातिगत दंभ भरने वालों को कड़ा संदेश देने की जरुरत है। सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से रणदीप हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ गुरुवार को हिसार के पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी गई। मामला बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष बहन मायावती के बारे में एक टॉक शो के दौरान अश्लील ,नस्लवादी व आपत्तिजनक जोक सुनाने का है।


 

मिर्जापुर की 13 सड़कों की बदलेगी सूरत

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मिर्जापुर जिले की 13 सड़कों की सूरत बदलेगी। करीब 94.55 किमी लंबी सड़कों पर 31.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत के लिए अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने काफी प्रयास किए थे। इस बाबत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है। 

पिछले साल दिसंबर में सांसद अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को इन 13 सड़कों की मरम्मत के लिए डीपीआर की संस्तुति भेजी थीं। सांसद के विशेष प्रयास से शीघ्र ही जिले की इन सड़कों का कायाकल्प होगा।

इनमें मझवां विधानसभा अंतर्गत लरवक से मिर्जामुराद तक 9.2 किमी, एनएच सात से भरपुरा राजवहा रोड पर 7.5 किमी, तिसुआ हिल से कन्नौरा घाट रोड पर 7 किमी और भैंसा-बरैनी मार्ग पर 6किमी, छानबे विधानसभा में लालगंज से बरडीहा मार्ग पर 7 किमी, लालगंज से हालिया रोड-थरपरासिया मार्ग पर 5 किमी, मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में चुनार-राजगढ़ मार्ग पर भेड़ी तक 5 किमी, बघौड़ा से एलडी रोड पर 13 किमी, एलडी रोड से रैकरी तक 5 किमी, चुनार-राजगढ़ मार्ग पर ससरो पातर तक 6 किमी, मधुपुर से धनसिरिया मार्ग पर 13.145 किमी, सोनपुर घाट से अहरौरा वाया रामपुर डबई पर 10.4 किमी का निर्माण कार्य किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed