फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MP Anupriya demands a high-level inquiry from the Chief Minister

सांसद अनुप्रिया ने मुख्यमंत्री से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Sun, 02 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
MP Anupriya demands a high-level inquiry from the Chief Minister
मिर्जापुर। जिगना भाजपा बूूथ प्रभारी की मौत के मामले में सांसद अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इससे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। बूथ प्रभारी की मौत के बाद एसपी ने दरोगा का स्थानांतरण दूसरे थाने पर कर दिया, पर परिजनों को अभी भी न्याय की आस है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव निवासी भाजपा बूथ प्रभारी कन्हैया लाल बिंद ने जमीन विवाद को लेकर कई बार थाने पर लिखित सूचना दी थी। कार्रवाई न होने पर एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया। 29 जून को कन्हैया लाल बिंद की मौत होने पर मंडल अध्यक्ष भाजपा सुजीत मोदनवाल ने आरोप लगाया कि जिगना थाने के दरोगा शिवानंद राय ने थाने के अंदर बने शौचालय को साफ कराया और बरामदे में झाड़ू लगवाया। इसके बाद लाकअप में बंद कर दिया। घटना की जानकारी जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह को दी गई। दरोगा द्वारा की गई अमानवीय घटना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। 29 जुलाई को सदमे में कन्हैया लाल की मौत हो गई। मामले तुल पकड़ने पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने दरोगा शिवानंद राय का स्थानांतरण जिगना से थाना हलिया कर दिया, पर परिजन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इस बीच सांसद अनुप्रिया पटेल ने भाजपा बूथ प्रभारी कन्हैया लाल बिंद के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिगना थाने में पुलिसकर्मी द्वारा जिगना थाने में झाडू् लगवाने व शौचालय साफ कराने और अपमानजनक व्यवहार के कारण सदमे में मौत की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed