फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother of devotees thronging to the court

मां के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 19 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 19 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mother of devotees thronging to the court
माघ शुक्ल पक्ष एकादशी पर आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के पावन दरबार में आस्था का समंदर उमड़ पड़ा। गंगा घाटाें पर स्नान करने के लिए जहां स्नार्थियाें की भारी भीड़ जुटी रही, वहीं विंध्य दरबार में मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुआें का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


फूलाें से किया गया मां का भव्य श्रृंगार दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं जगत जननी के जयकारे से पूरा धाम परिसर गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन


एकादशी पर आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी देवी के धाम में दर्शनार्थियाें के आने का सिलसिला मंगला आरती के बाद से ही शुरू हो गया, जो गुरुवार की देर रात तक अनवरत चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाम परिसर में स्थित हवन कुंड एवं मंदिर के छत पर गुंबद का परिक्रमा करने के लिए भक्ताें का तांता लगा रहा। गंगा स्नान करने के बाद नारियल-चुनरी, माला फूल एवं प्रसाद लिए भक्तों ने विंध्यधाम पहुंच कर बड़े ही श्रद्धाभाव से मां विंध्यवासिनी के दरबार में शीश झुका कर सुख-समृद्धि के लिए कामना किया।

मंदिर पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में पहुंच कर विधिवत मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मां का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्ताें में मंदिर में विराजामान मां काली, मां सरस्वती, मां दुर्गा, मां शीतला, मां लक्ष्मी सहित श्री पंचमुखी महादेव जी, दक्षिणमुखी हनुमान जी, बटुक भैरव जी, राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर विधिवत पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की।


विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुआें की भारी भीड़ के मद्देनजर धाम क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर घंटों भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे दर्शनार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed