फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother jumped in front of train with two innocent children in mirzapur

Mirzapur: दो मासूम बच्चों के साथ मां ट्रेन के आगे कूदी, तीनों की मौत, रेलवे ट्रैक पर दूर तक बिखरे पड़े थे टुकड़े

Sun, 16 Apr 2023 10:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Apr 2023 10:04 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के जिगना और गैपुरा स्टेशन के बीच बघौरा पट्टी गांव के सामने एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे कूद गई। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। देर रात उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Mother jumped in front of train with two innocent children in mirzapur
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले से रविवार शाम दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे कूद कर जान दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। घटना जिगना और गैपुरा के बीच विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा पट्टी गांव के सामने की है।

विज्ञापन


मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन खड़ी कर रेलवे स्टेशन गैपुरा को सूचना दी। वहां से कोई सुनवाई न होने पर सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे डाउन लाइन पर प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर मालगाड़ी आ रही थी।
विज्ञापन


बघौरा पट्टी गांव के सामने  एक करीब 32 वर्षीय महिला अपने चार वर्षीय पुत्री व दो वर्षीय पुत्र को गोद में लेकर मालगाड़ी के आगे कूद गई। लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर सूचना गैपुरा रेलवे स्टेशन को सूचना दी। गैपुरा स्टेशन से बताया गया कि रेलवे लाइन हैंडओवर नहीं की गई है। इसलिए मेमो नहीं भेज सकेंगे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विंध्याचल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मामा की लड़की से प्यार कर बैठे युवक की बेरहमी से हत्या, सात दिन बाद बोरे में मिला सड़ा गला शव

सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस रात करीब सवा आठ बजे शवों को रेलवे ट्रैक से हटवाया। ट्रेन के नीचे रेल लाइन से शव हटने के बाद मालगाड़ी रवाना हुई। विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भेजी गई। मां ने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद की जान दी है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। एससपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने कहा कि विंध्याचल थाना क्षेत्र में नई रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी है। उनकी शिनाख्त कराई जा रही है।

ढाई माह पहले ट्रेन से कटकर दंपती ने दी थी जान

नई रेल लाइन पर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा खुर्द गांव के सामने बीते 21 जनवरी को ट्रेन से कटकर दंपती ने जान दे दी थी। बिहसड़ा खुर्द गांव निवासी दीपक बिंद पत्नी से विवाद के बाद नाराज होकर रेलपटरी को ओर चल दिए। उनकी पत्नी हीरावती भी पीछे-पीछे गईं।

पति मालगाड़ी के सामने कूदा तो बचाने में पत्नी भी कूद गई थी। दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। एक वर्ष पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र में भी ट्रेन की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed