फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 400 tests per day, number of typhoid and dengue patients is high

Mirzapur News: प्रतिदिन 400 से ज्यादा जांच, टाइफाइड व डेंगू के मरीजों की संख्या ज्यादा

Sat, 23 Aug 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
More than 400 tests per day, number of typhoid and dengue patients is high
कंद्रीय पैथालाजी के बाहर जांच सेंपल देने के लिए लगी लाइन। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण मौसणी बीमारियां पांव पसार रहीं हैं। इस कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मरीजों के बढ़ने से पैथोलॉजी में जांच कराने वालों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

जुलाई में 200 मरीजों की प्रतिदिन जांच होती थी, अब यह संख्या 400 के पार हो गई है। सुबह से दोपहर तक पैथोलॉजी में मरीजों की कतार रहती है। इसमें सबसे अधिक जांच सीबीसी, मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू की हो रही है।
विज्ञापन

बरसात होने के बाद संक्रामक रोग बढ़ा है। लोग वायरल बुखार और अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे है। बुखार से राहत नहीं मिलने पर डॉक्टर मलेरिया, टाइफाइड और डेंंगू की जांच लिख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को तीन बार लाइन लगानी पड़ रही है। एक बार जांच का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए और दूसरा रक्त ट्यूब लेने के लिए। तीसरी लाइन रक्त नमूना निकलवाने के लिए लगानी पड़ रही है।

सोमवार के दिन तो संख्या 500 को पार कर जा रही है।
इसमें सबसे अधिक 300 लोगों की सीबीसी की जांच हो रही है। 200 टायफाइड, 180 मलेरिया और 100 डेंगू की जांच हो रही है। जिले में डेंगू के 16 मरीज मिल चुके हैं। जो आरटीपीसीआर जांच में मिले है। संभावित डेंगू मरीजों की संख्या ज्यादा है। एक सप्ताह पहले डेंगू मरीजों की संख्या 10 हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed