फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Moolchand massacre: Outrage among drivers due to non-disclosure

मूलचंद हत्याकांड: खुलासा नहीं होने से चालकों में आक्रोश

Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Moolchand massacre: Outrage among drivers due to non-disclosure
मिर्जापुर। राजकीय वाहन चालक महासंघ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग में प्रदर्शन किया। सिंचाई विभाग के चालक मूलचंद पाल हत्याकांड का खुलासा न किए जाने पर लोगों में आक्रोश है। चेतावनी दी कि तीन दिन में खुलासा नहीं हुआ तो 12 जुलाई से दो घंटे के लिए सभी अधिकारियों के वाहन चालक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

मूलचंद पाल की एक जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। खुलासा न होने पर चालक संघ के सदस्यों ने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को हत्याकांड का खुलासा किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा नहीं होता तो जनपद के सभी संगठन के साथ 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12 बजे दिन में समस्त सरकारी वाहन चालक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसमें जिलाधिकारी के साथ-साथ सभी प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन चालक भाग लेंगे। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, अरुण तिवारी, मंशा बिंद, मनीष यादव, विनोद तिवारी, पवन तिवारी, जगदीश प्रसाद खरवार, राकेश, शंभू, रामलाल, यशवंत सिंह, बद्री यादव, पंकज, शिवशंकर यादव, अमर सिंह, अरुण तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed