{"_id":"5e3c65c88ebc3ee5dc1d7ec3","slug":"mono-acting-in-yuva-mahotsav-mirzapur-mirzapur-news-vns5092878188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक अभिनय और आन स्पाट पेंटिंग से दिया बड़ा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूक अभिनय और आन स्पाट पेंटिंग से दिया बड़ा संदेश
विज्ञापन
बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में युवा महोत्सव में बैठे छात्र छात्राएं।
- फोटो : MIRZAPUR
फोटो
बिन बोले ही बहुत कुछ बोल गए प्रतिभाशाली
नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, एसिड अटैक, मोबाइल का दुष्प्रभाव विषय पर अभिनय
मूक अभिनय और आन स्पाट पेंटिंग से दिया बड़ा संदेश
अंतर संकाय युवा महोत्सव दिशा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में गुरुवार से अंतर संकाय युवा महोत्सव शुरू हुआ। नृत्य, संगीत, कला और अन्य साहित्यिक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी कला का परिचय कराया। प्रथम दिन मूूक अभिनय से छात्रों ने वर्तमान समय की पर्यावरण व अन्य सामाजिक मुद्दों पर संदेश दिया। इसके अलावा छात्रों ने आन स्पाट पेंटिंग से प्राचीन संस्कृति के बारे में बताया।
प्रथम दिन संभाषण, साहित्य प्रश्नोत्तरी, माइम, मिमिक्री, लघु नाटिका, चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रशासनिक भवन में चल रहे संभाषण प्रतियोगिता में 15 कोर्स से छात्र-छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृति में सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव विषय पर छात्रों ने अपनी बात रखी। साहित्यिक प्रश्नोत्तरी के प्रथम चरण में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में दो-दो छात्र थे। बहूविकिल्पीय प्रश्नोत्तरी में विजयी छात्र दूसरे चरण में पहुंचेंगे। लेक्चर थियेटर में मूक अभिनय प्रथम दिन का सबसे शानदार कार्यक्रम रहा। मूूक अभिनय में छह-छह बच्चों की 12 टीम थी। विषय नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, एसिड अटैक, मोबाइल का दुष्प्रभाव विषय पर अभिनय किया। इसके अलावा 12 छात्रों ने मिमिक्री में प्रतिभाग किया। लालू यादव, नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की मिमिक्री ने लोगों को मनोरंजन किया। मालवीय उद्यान में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। जन जातियों की संस्कृति विषय पर आन स्पाट पेंटिंग बनाना था। छात्रों ने चित्रों से प्राचीन संस्कृति की विरासत को उकेरा। दोपहर में शास्त्रीयन नृत्य में छात्र-छात्राओं ने अपना जलवा बिखेरा। 15 पाठ्यक्रमों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता कराने में डॉ. सुभाष प्रताप सिंह, डॉ. सविता देवागंन, डॉ. प्रियरंजन, डॉ. राजेश, छात्रावास समन्वयक डॉ. वीएमएन कुमार, कौस्तुभ चटर्जी, नवीन कुमार, कृष्णकांत आदि रहे।
..........................
द पैसेंजर बैंड ने मचाया धमाल
मिर्जापुर। कार्यक्रम की शुरुआत में द पैसेंजर क्लब ने शानदार म्यूजिकल शुरुआत कर धमाल मचाया। गायक गुलफाम अहमद ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर युवा-युवतियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पहला-पहला प्यार, ये दिल है मुश्किल, बिछड़ना भी जरूरी था, तेरी मेरी प्रेम कहानी गाने से जमकर धमाल मचाया। बैंड में सिद्धांत सेठी, आदित्य मिश्रा, अनमोल साहू आदि रहे।