फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MNREGA workers demonstration at block headquarters

ब्लाक मुख्यालयों पर मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demonstration at block headquarters
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को मनरेगा कर्मियों ने विभिन्न खंड विकास मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। शासन को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा यदि शीघ्र मांगें पूरी न हुईं तो कार्य का बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय के साथ ही प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।सभी खंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन के दौरान मनरेगा कर्मियों ने कहा बिना पदों के सृजन किए ही जेम पोर्टल से नियुक्तियां किया जाना तथा प्रशासन की मदद से सेवा प्रदाता को भुगतान किया जाना गंभीर वित्तीय अनियमितता है। जेम पोर्टल को तत्काल प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। कार्यरत मनरेगा कर्मियों के पदों को सृजित पदों का निस्तारण किए जाने, दिवंगत हुए मनरेगा कर्मियों के परिवार जनों को योग्यता अनुसार योजना के रिक्त पदों प नियुक्त किए जाने की मांग की। सिटी ब्लाक मुख्यालय पर मनरेगा कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान मनरेगा कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन बाद मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सिटी दिनेश कुमार मिश्र को सौंपा। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, बालकृष्ण, विंध्यवासिनी बिंद, कपिल मुनी, पंकज सिंह, रामजी, रामबाबू, अनिल कुमार, कन्हैयालाल बिंद, अजेश कुमार सोनकर, शंभूनाथ दुबे, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, शिवानंद पांडेय, कमलेश कुमार बिंद, बालकांत पांडेय, पूजा मौर्य आदि उपस्थित रहे। पटेहरा: मनरेगाकर्मी अपनी नारेबाजी कर खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एपीओ शिव प्रताप, टीए संकठा प्रसाद पटेल, अरुण कुमार मिश्र, अमित कुमार तिवारी, ध्रुवनरायन तिवारी, दीपक पटेल, भगौती प्रसाद, नीरज सोनकर रामभरत मौजूद रहे। राजगढ़: समस्त मनरेगा कर्मियों ने मांगों को लेेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कमलावती देवी, संजय सोनकर, पंकज कुमार एपीओ, रामविलास कंप्यूटर ऑपरेटर, दिलीप त्रिपाठी, अवधेश कुमार तकनीकी सहायक, प्रदीप कुमार, जयशंकर तिवारी, रामविलास, संगीता देवी, उर्मिला देवी, राजकुमार मनरेगा कर्मी मौजूद रहे। जिगना: छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर मनरेगा कर्मियों ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान राज कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार, विरेंद्र सेठ, सुनील कुमार तिवारी, संतोष मिश्र, संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कमलेश कुमार दुबे, राज कुमार, सुशील कुमार तिवारी, सुनील यादव, राज कुमार गुप्ता, श्याम बहादुर यादव, बंदना, रेखा, सुभास चंद्र, अखिलेश पाठक, आशीष कुमार मिश्रा मौजूद रहे। चील्ह: विकास खंड कोन मुख्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में आशुतोष मौर्य, विनोद कुमार, कृष्ण मुरारी लाल, राधेश्याम, शिवपूजन, इंद्रेश कुमार सहित भारी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे। हलिया: प्रदेश व्यापी हड़ताल के दौरान मनरेगा कर्मियों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान एपीओ ज्ञान सिंह, लेखाकार लक्ष्मी नारायण, कंम्प्यूटर आपरेटर ऋषभ तिवारी, टीए अमर शंकर, पसंद कुमार, भरत दूबे, रोजगार सेवक अध्यक्ष अनिल तिवारी, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार, विनीता सिंह, सीता देवी, सुनीता,पीयूष, अहमद रजा,सहित रोजगार सेवक व टीए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed