फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mnrega work started between lockdown

लॉकडाउन के बीच मनरेगा कार्य शुरु

Mon, 20 Apr 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mnrega work started between lockdown
जमालपुर। लॉकडाउन के बीच सोमवार को आफिस व कार्यालय खुलने से विकास कार्यो में तेजी आ गई। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में जमालपुर विकास खंड के सिकंदरपुर मे मनरेगा के तहत नाली निर्माण कार्य शुरू होने से मजदूरों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई। ग्राम पंचायत में रमेश बियार के खेत के पास से पोखरा तक करीब 700 मीटर नाली खोदाई से पूर्व मनरेगा मजदूरों को सीडीओ अविनाश सिंह ने लंच पैकेट बांटकर भोजन कराने व मास्क बांटने के पश्चात कार्य शुरु कराया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के बीच दो दर्जन से ऊपर श्रमिकों को कार्य पर लगाया गया था। सीडीओ ने कहा काम मांगने वाले श्रमिकों को हर हाल में काम उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा मजदूरों का 16 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कपूर सिंह, बीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा मो.नफीस, प्रधान संघ अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, नरसिंह चौहान, एडीओ पंचायत हेमचंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed