{"_id":"56dae5f04f1c1b1c2d8b4a4d","slug":"mlc-election-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीकैमरे की निगहबानी में होगा एमएलसी की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीकैमरे की निगहबानी में होगा एमएलसी की मतगणना
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर में एमएलसी चुनाव की मतगणना के लिए कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग करते मजदूर
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी के लिए मतगणना छह मार्च को सीसी कैमरे की निगरानी में होगा। मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मतगणना स्थल को आईटीबीपी के हवाले कर दिया गया है। आईटीबीपी जवानों के संगीनों के साए में मतगणना होगी। साथ ही मतगणना के लिए पांच मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी सभाकक्ष में प्रात: आठ बजे से मतगणना आरंभ होगी।
जिले में एमएलसी पद की मतगणना के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। एमएलसी चुनाव में बसपा से त्रिभुवन नारायण सिंह और सपा से ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा के चुनाव मैदान में होने के कारण जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग विशेष सर्तकर्ता बरत रहा है।
जिससे मतगणना के दौरान कोई अप्रिय घटना न होने पाए। जिसके मद्देनजर चुनाव के पूर्व से ही मतगणना स्थल को आईटीबीपी जवानों के हवाले कर दिया गया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर के अनुसार मतगणना कड़ी सुरक्षा में जिला मजिस्ट्रेट सभागार में होगी।
विज्ञापन
मतगणना दस टेबुलों पर होगी। प्रत्येक टेबुल पर एक-एक एजेंट रहेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए मिर्जापुर के 16 और सोनभद्र के सभी 10 बाक्सों को खोलकर एक साथ मिलाया जाएगा। इसके बाद मतो की गणना होगी। मतगणना के लिए पूरे मतगणना स्थल में छह सीसी कैमरे लगाए गए है। जिससे पूरे मतगणना की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।
टेबुलेशन करेंगे कोषाधिकारी
मिर्जापुर। मिर्जापुर-सोनभद्र का एमएलसी पद के लिए छह मार्च को होने वाले मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। मतगणना सुबह आठ बजे से समाप्ति तक चलेगी। बता दें कि मिर्जापुर जिले में 983 पुरुष मतदाता और 789 महिला मतदाता सहित 1772 मतदाता हैं। वहीं सोनभद्र जिले में 836 पुरुष मतदाता और 585 महिला मतदाता सहित 1421 मतदाता है।