फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mission presentations of songs tied Sman

मिशन गीतों की प्रस्तुतियों ने बांधा शमां

Sat, 16 Jan 2016 12:37 AM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mission presentations of songs tied Sman
 सिटी क्लब परिसर में बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती के 60 वें जन्मदिवस
विज्ञापन
समारोह में सुप्रसिद्ध लोकगायकों ने अपने मधुर मिशन गीतों व सोहरों की प्रस्तुतियों से शमां बांध दिया। लोकगायक कैलाश राव सहित रामधनी यादव, लालजी भारती एवं पप्पू सहित कई अन्य ने अपने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों से कार्यकर्ताओं को झुमा दिया। कलाकारों के साथ हारमोनियम पर मास्टर बलराम एवं ढोलक पर सुरेश ने कुशल संगत किया। कार्यक्रम के दौरान लोकगायकों ने मिशन गीतों सहित सोहर प्रस्तुत कर सुश्री मायावती के दीर्घायु होने की कामना की। 


मिर्जापुर। बसपा की जिला यूनिट की ओर से आयोजित जन्मदिन समारोह में जनपद के कोने-कोने से बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह में बसपा के जिला उपाध्यक्ष बबलू हाशमी, जिला सचिव जय सिंह पाल, जिला कोषाध्यक्ष बलराम यादव सहित यशवंत कुमार, माता प्रसाद पटेल, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, श्याम लाल सरोज, लालचंद्र भारती, शिवकुमार, ह्दय नरायण महतो, छानबे विधानसभा अध्यक्ष विनोद जोशी सहित नगर विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना लाल गौतम, मझवां विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार भारती, चुनार विधानसभा अध्यक्ष अलगू राम भारती, मड़िहान
जुलूस की शक्ल में पहुंचे। सिटी क्लब परिसर में बसपा सुप्रीमो मायावती के 60 वें जन्मदिवस समारोह में भाग लेने के लिए जुलूस की शक्ल में बसपा के कार्यकर्ता मायावती जिंदाबाद का नारा लगाते पहुंचे।
विज्ञापन


वासलीगंज से बसपा नेता मो. इलियास खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिटी क्लब पहुंचे। भोलानाथ बियार, मोरीश कुरैशी, यासीन अंसारी, सेराजुद्दीन, अली खां, पप्पू निषाद,  आदि शामिल रहे। उधर, बसपा नेता पूर्व जिला प्रभारी डॉ. शक्ति श्रीवास्तव व बसपा नेता रजत श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुलूस निकाला गयाा। मुन्ना लाल साहू, अरुण मिश्र, ओमप्रकाश, साहिल, गिरजा शंकर आदि मौजूद रहे। उधर बसपा नेता मुन्ना लाल गौतम, नगर महासचिव सद्दाम राईन ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में सिटी क्लब पहुंचकर जन्मदिन समारोह में अपनी सहभागिता की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed