फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   missing teenager was doing domestic work who wrote suicide letter in mirzapur

अब सामने आ रहा सच: सुसाइड नोट लिखकर लापता किशोरी लखनऊ में मिली, कराया जा रहा था घरेलू काम, एक गिरफ्तार

Sun, 13 Nov 2022 09:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Nov 2022 09:36 PM IST
सार

मिर्जापुर से एक गांव से सुसाइड नोट लिखकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। किशोरी को लखनऊ से बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
missing teenager was doing domestic work who wrote suicide letter in mirzapur
मिर्जापुर से लापता किशोरी लखनऊ में मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के एक गांव से सुसाइड नोट लिखकर लापता किशोरी के बरामद होने के बाद पुलिस ने रविवार को एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। महिला किशोरी को लखनऊ में अपने घर में रखकर घरेलू काम करा रही थी। इस बीत की जानकारी उसने किसी को नहीं दी थी। सुसाइड नोट किन परिस्थितियों में लिखा गया, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते एक अक्तूबर को किशोरी सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गई थी। भटौली पुल पर मिले सुसाइड नोट में किशोरी ने दुष्कर्म करने के आरोपी पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। एसडीआरएफ ने किशोरी की गंगा नदी में खोजबीन की, परंतु उसका पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन

पुलिस को था भरोसा- किशोरी ने नहीं की खुदकुशी

इसके बाद एसपी ने एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। इस मामले में किशोरी के सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसआईटी की टीम मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने पूर्व में दर्ज मामले में चार्जशीट लगाया था। मामले में एसआईटी की टीम ने पुन:. विवेचना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को भरोसा था कि किशोरी ने खुदकुशी नहीं की है। सर्विलांस आदि से छानबीन कर पुलिस ने उसका पता लगाया। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को लखनऊ से बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस बीच पुलिस किशोरी के सुसाइड नोट लिखे जाने के मामले की जांच में भी जुटी थी।

छानबीन के दौरान पुलिस ने रविवार को गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र निवासी राधा देवी को गिरफ्तार किया। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि किशोरी उसे ट्रेन में यात्रा के दौरान मिली थी। व्यक्तिगत स्वार्थ को सिद्ध करने की नीयत से बहलाकर अपने घर में घरेलू काम करा रही थी। महिला ने किशोरी के परिजनों और पुलिस को सूचना नहीं दी थी।

दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों को मिली राहत

किशोरी द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखा गया था। मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज कर एक को जेल भेजा गया था। झूठे आरोप में जेल जाने के बाद युवक के परिजन परेशान थे। शुक्रवार को किशोरी के मिलने के बाद आरोपी युवक के परिजनों ने भी राहत की सांस ली। पिता ने बताया कि उनको पूरी उम्मीद थी कि पुलिस मामले की सही जांच कर उनको न्याय दिलाएगी। 

एसपी ने बताया कि किशोरी को सकुशल लखनऊ से बरामद कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है कि सुसाइड नोट किन परिस्थितियों में रखा गया। जांच की जा रही है कि इसमें कौन से लोग शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed