फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing man found dead mirzapur

सगाई के बाद लापता युवक का हत्या कर फेंका मिला शव

Tue, 18 Feb 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Missing man found dead  mirzapur
पड़री। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के प्रद्युम्न की रविवार को सगाई के कुछ घंटों बाद ही हत्या हो गई। शव गांव के खेत में सोमवार की सुबह अरहर और गेहूं के खेत में मिला। खेत गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पड़री और देहात कोतवाल पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने सीओ सदर संजय सिंह, डाग स्क्वाड, फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय प्रद्युम्न कुमार बिंद उर्फ विकास पुत्र बलिराम पांच वर्ष से उड़ीसा में रहकर कसरहट्टी का काम करता था। वह 12 जनवरी को उड़िसा से अपने गांव लौटा था। परिजनों ने बताया कि प्रद्युम्न रविवार की शाम को घर से शौच के लिए निकला था। रात में घर नहीं आया तो लगा कि वह अपने किसी मित्र के यहां गया होगा। रविवार की सुबह गांव निवासी लक्ष्मन अपने खेत की ओर गया तो देखा कि प्रद्युम्न का शव पड़ा है। प्रदुम्न का शव जहां पर पड़ा था। वहां पर अरहर की डाल टूटी थी। आस-पास की फसल नष्ट थी। इससे लग रहा है कि किसी के साथ उसकी हाथापाई हुई। उसके बाद उन लोगों ने उसकी गला दाबकर हत्या कर दिया। शरीर पर खरोंच आदि का निशान है। शव मिलने की सूचना पर पड़री और देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर एसपी डा. धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रद्युम्न के पिता बलिराम और मां मैना देवी से बात कर घटना के बारे में जानकारी लिया और आश्वासत किया कि घटना कली पड़ताल कराकर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। पड़ताल के बाद पड़री पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पिता की तहरीर पर इंद्रेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed