फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Misconceptions removed by conscious, everyone's role

जागरुक कर दूर की गई भ्रांतियां, सबकी रही भूमिका

Tue, 29 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Misconceptions removed by conscious, everyone's role
मिर्जापुर। कोविड टीकाकरण के आगाज पर विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाए जाने लगे। भ्रांतियां उत्पन्न हो गईं। स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान चलाकर इन भ्रांतियों को दूर किया। इसमें स्कूल प्रबंधक, धर्म गुरुओं, सामाजिक संस्थाओं से लेकर सबका सहयोग रहा। इसका ही प्रतिफल रहा कि कोविड टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण शुरू होने से पहले पार्टी विशेष की वैक्सीन बताते हुए कहा गया कि वैक्सीन कोविड पर असर नहीं करेेगी। समाज में तरह-तरह की भ्रांतियाें का प्रचार होने लगा। इससे आम जन में भ्रांतियों को लेकर उहापोह की स्थिति रही। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने टीकाकरण को लेकर हर सवाल का जवाब देकर लोगों की शंका का निवारण किया। इससे लोगों में वैक्सीन को लेकर विश्वास जगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण को लेकर शुरुआत में कई तरह की भ्रांतियां समाज में थीं। इसे दूर किया गया। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरुओं आदि का सहयोग लिया गया। लोगों की नकारात्मक सोच को हटाया गया। आज नतीजे आपके सामने हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण कैंप के लिए किया जागरूक : जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण कैंप की जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। खबरों के माध्यम से, आशा-आंगनबाड़ी के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई। टीकाकरण के लिए आनलाइन पंजीकरण हो रहा था तो आनलाइन पंजीकरण में टीकाकरण कैंप की जानकारी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस बुखार आने पर लेनी है दवा : टीकाकरण कराने वाले बच्चों को कोई परहेज नहीं करना है। डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण कराने वालों को कोई परहेज नहीं करना है। टीका लगाने पर बुखार हो तो बस दवा खानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed