फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur's team dominated the volleyball competition

Mirzapur News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिर्जापुर की टीम का रहा दबदबा

Wed, 03 Sep 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur's team dominated the volleyball competition
मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।- सोशल मीडिया।
अदलहाट। 27वीं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोमवार को श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर मैदान में संपन्न हुई। इसमें मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में अंडर-19 वर्ग के बालक वर्ग में मिर्जापुर के आनंद तिवारी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सोनभद्र को 25-17 से पराजित कर विजेता बना। वहीं, बालिका वर्ग में मिर्जापुर की खिलाड़ी कल्पना, ज्योति ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए भदोही को 25-06 से पराजित किया। अंडर-17 बालक वर्ग में भदोही ने मिर्जापुर को 25-12 से हराकर विजेता बना तो बालिका वर्ग में दो बार राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग कर चुकी कनिका कुमारी ने मिर्जापुर की टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंडर-14 बालक वर्ग में मिर्जापुर ने भदोही को व बालिका वर्ग में दिव्या कुमारी, आर्या, सिमरन यादव, ज्योति यादव, आर्या, ललित यादव ने टीम को विजेता बनाने में खूब पसीना बहाया। निर्णायक मंडल में भोलानाथ यादव, राजेंद्र निगम रेफरी रहे। संचालन जिलाजीत सिंह व नेशनल कॉलेज इंका के खेल प्रशिक्षक कोच भूपेंद्र सिंह ने अतिथियों व खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल, जिला फेडरेशन के अध्यक्ष नवनीत तिवारी, संतोष शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed