{"_id":"660bdbc512ecf852fa0ec37c","slug":"mirzapur-road-accident-two-sisters-died-after-tractor-overturned-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दो सगी बहनों की मौत, चालक और एक बालिका गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दो सगी बहनों की मौत, चालक और एक बालिका गंभीर
Tue, 02 Apr 2024 03:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Apr 2024 03:49 PM IST
सार
मिर्जापुर में एक हादसे में दो बहनों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति और एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ट्रैक्टर पर सवार थे। ट्रैक्टर कुशियरा गांव स्थित जोगीबीर बंधी पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
Mirzapur Accident News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव स्थित जोगीबीर बंधी पर मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर पलटने से उस पर बैठी दो सगी बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक व एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन- फानन घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख कर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
हलिया थाना कुशियरा गांव के बंधवा मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय सियाराम उर्फ कलक्टर अपने ट्रैक्टर पर नातिन मधु (10) उर्फ कुसुम व रंजना (08) उर्फ जया व ढाई वर्षीय नेहा पुत्री रमेश कोल के साथ ट्राली पर परिवार के अन्य सदस्यों को बैठाकर गांव के ही हनुमान मंदिर में कीर्तन के आयोजन के लिए जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर- ट्राली कुशियरा गांव के जोगीबीर बंधी पर चढ़ाई चढ़ने लगा कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर बैठी मधु व रंजना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक सियाराम व मृत बच्चियों की छोटी बहन नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
ट्राली पर बैठे लोगों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुखीचंद्र सिंह व ग्रामीणों ने आनन फानन घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया निजी साधन बोलेरो से पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर एसआई बाली मौर्य व हेड कांस्टेबल इमरान व राजेश मौर्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पंंहुचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई में जुट गए।