फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur police arrested three people for making dance reel on highway

UP News: हमर पियवा चलावे डीजल गाड़िया... गाने पर हाईवे पर ठुमका लगाना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 04:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Sep 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur police arrested three people for making dance reel on highway
हाईवे पर डांस करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा पांडेय मोड़ हाईवे पर बुधवार की देर रात भोजन बनाने के साथ डांस करते हुए पियवा चलाए डीजल गड़िया गाने पर रील बनाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार की देर रात से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक सड़क किनारे खाना बनाते, खाते और डांस करते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें थाना लालगंज के बस्तरा पांडेय मोड़ हाइवे पर कुछ व्यक्ति खाना पका कर खा रहे हैं। इसमें तीन आरोपी टाटा कंपनी के सुपरवाइजर शैलेश पांडेय उर्फ फिरंटु गुरु निवासी खुर्दा राजा थाना लालगंज, दो हेल्पर विनय शंकर निवासी बस्तरा थाना लालगंज व संजय सिंह निवासी बस्तरा राजा लालगंज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथा आरोपी नीरज सिंह एजेंसी का मालिक है। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में बताया गया कि रात को एक खराब ट्रक को ठीक करने के लिए आए थे। इसी दौरान हाइवे पर इस प्रकार का कृत्य किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed