फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज लोगों ने पावर हाउस का किया घेराव

Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा पावर हाउस
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने की मध्यस्थता, ट्रांसफार्मर लगवाए जाने का दिया आश्वासन
अंधेरे में गुजर वसर कर रहे थे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
जमालपुर । स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अलग-अलग तीन ग्राम पंचायतों में जले पांच ट्रांसफार्मर बदले जाने की तमाम मांग के बावजूद कोई सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह घरवाह स्थित पावर हाउस के घेराव पर उतारु हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने की भनक लगते ही विद्युतकर्मियों ने इलाकाई थाने को सूचना दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अवर अभियंता से शीघ्र बातचीत कर ट्रांसफार्मर लगवाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा ठंडा हुआ।

बता दें कि पावर हाउस के बगल में स्थित घरवाह गांव के बियार बस्ती मे लगा 25 केवीए का दो ट्रांसफार्मर महीनो से जल जाने से ग्रामीणों की रात अंधेरे मे गुजर रही थी। ट्रांसफार्मर बदलने की बार बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीण अंधेरे में गुजर वसर कर रहे हैं। इसी प्रकार जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के सहिजनी कलां में 63 केवीए और सहिजनी कला के नकाइन बस्ती में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी लगभग 20 दिनों से जला हुआ है। पिछले 10 दिनों से हसौली ग्राम पंचायत के मचखानी बियार बस्ती में भी ट्रांसफार्मर जला हुआ है। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदला जा रहा है। इस मौके पर शामिल लोगों में राजन सिंह, भगवान दास, नामवर, दिनेश, रीता, गीता, रामजी, बलिराम, सीता, राजेंद्र इत्यादि ने जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदले जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed