फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Maa Vindhyavasini Ashtabhuja Kalikhoh temples will be beautified action plan sought from district

Mirzapur: मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा, कालीखोह मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण, जिला प्रशासन से मांगी कार्ययोजना

Sun, 09 Oct 2022 03:15 PM IST
किरन रौतेला जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, मिर्जापुर
जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Oct 2022 03:15 PM IST
सार

विंध्य कॉरिडोर योजना के तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर के परिक्रमा पथ के साथ ही यहां तक आने वाले मार्गों को विकसित किया जा रहा है। मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा, कालीखोह के साथ ही त्रिकोण परिक्रमा पथ पर पड़ने वाले सभी प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार करने के साथ ही उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Mirzapur Maa Vindhyavasini Ashtabhuja  Kalikhoh temples will be beautified action plan sought from district
मां विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा, कालीखोह के साथ ही त्रिकोण परिक्रमा पथ पर पड़ने वाले सभी प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार करने के साथ ही उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसको लेकर धर्मार्थ कार्य विभाग ने जिला प्रशासन से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। इतना ही नहीं इन क्षेत्रों में पर्यटक सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा। इसको लेकर सर्वे भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

 

Mirzapur Maa Vindhyavasini Ashtabhuja  Kalikhoh temples will be beautified action plan sought from district
विंध्य कॉरिडोर। - फोटो : अमर उजाला
विंध्य कॉरिडोर योजना के तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर के परिक्रमा पथ के साथ ही यहां तक आने वाले मार्गों को विकसित किया जा रहा है। अभी मंदिर परिसर के अंदर कोई विशेष कार्य नहीं कराया जा रहा है। 24 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी के दर्शनोपरांत कॉरिडोर प्रगति व कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर मंडलायुक्त सभागार में बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को कॉरिडोर कार्य के साथ ही विंध्यवासिनी मंदिर, कालीखोह, अष्टभुजा सहित त्रिकोण परिधि में आने वाले समस्त प्रमुख मंदिरों का भी सुंदरीकरण कराए जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से जिला प्रशासन को पत्र आया। इसमें त्रिकोण परिक्रमा पथ को विकसित किए जाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mirzapur Maa Vindhyavasini Ashtabhuja  Kalikhoh temples will be beautified action plan sought from district
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला
त्रिकोण परिक्रमा पथ में पड़ने वाले मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ ही उनके सुंदरीकरण (गर्भगृह को छोड़कर) किया जाना है। इसके साथ मंदिर तक आने वाले रास्तों का चौड़ीकरण किया जाएगा। मंदिर तक आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यात्री शेड, पीने का पानी, पार्किंग, टॉयलेट इत्यादि की व्यवस्था की जानी है। पर्यटन विभाग ने इसका सर्वे कार्य शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

Mirzapur Maa Vindhyavasini Ashtabhuja  Kalikhoh temples will be beautified action plan sought from district
मां विंध्यवासिनी - फोटो : अमर उजाला
त्रिकोण परिक्रमा पथ पर पड़ने वाले मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा, कालीखोह, मंदिरों के साथ ही कई अन्य प्राचीन मंदिरों का सुंदरीकरण होगा। गर्भगृह को छोड़कर मंदिर परिसर को नवीन रूप दिया जाएगा। प्राचीन तारा देवी, रामेश्वर महादेव, लालभैरव, दूध नाथ महादेव, बंधवा महावीर इत्यादि मंदिरों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया गया। विंध्य क्षेत्र स्थित ओझला पुल से लेकर देवरी गांव स्थित कर्णावती नदी तक त्रिकोण परिधि फैला हुआ है। जिसके परिधि में दर्जनों की संख्या में प्रमुख मंदिर है। जिनका सैकड़ों वर्ष पुराना इतिहास है। उधर, सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को राजस्व टीम ने तमाम  प्रमुख मंदिरों का सर्वे कर उनका क्षेत्रफल इत्यादि का विवरण प्राप्त किया। शनिवार की दोपहर सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने विंध्यवासिनी मंदिर के पूरब में बटुक भैरव, लालभैरव , नागकुंड, राधाकृष्ण मंदिर तथा दुग्धेश्वर महादेव मंदिर का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed