फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Groom dies after drowning in canal before wearing the turban

Mirzapur: सेहरा सजने से पहले नहर में डूबने से दूल्हे की मौत, बाइक लेकर लालगंज गया था पुष्पेंद्र; पर लौट न सका

Fri, 06 Feb 2026 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 04:43 AM IST
सार

बृहस्पतिवार की शाम चार बजे पुष्पेंद्र की बरात प्रयागराज जाने वाली थी। मगर सबह आठ बजे पुष्पेंद्र की मौत से घर में मातम छा गया। 
 

विज्ञापन
Mirzapur: Groom dies after drowning in canal before wearing the turban
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालगंज क्षेत्र के निनवार दक्षिण गांव में बृहस्पतिवार को सिर पर सेहरा सजने से पहले दूल्हे की नहर में डूबने से मौत हो गई। इससे घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार को छोटे भाई उपेंद्र के साथ ही पुष्पेंद्र के तिलक की रस्में पूरी हुई थीं। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे पुष्पेंद्र की बरात प्रयागराज जाने वाली थी। मगर सबह आठ बजे पुष्पेंद्र की मौत से घर में मातम छा गया। 

विज्ञापन


निनवार दक्षिण निवासी जंग बहादुर ने बताया कि सुबह सात बजे पुष्पेंद्र बाइक लेकर लालगंज की ओर गया था। गांव के समीप ही बाणसागर नहर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में में चली गई। चार फरवरी को बड़े बेटे पुष्पेंद्र कुमार सिंह और छोटे बेटे उपेंद्र कुमार सिंह का एक साथ तिलक हुआ था। 
विज्ञापन


गांव के समीप ही बाणसागर नहर के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चली गई। बाइक का नंबर देख ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी से में पुष्पेंद्र को पानी से बाहर निकाला। उसे सीएचसी लालगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed