फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur got second place in Taekwondo competition

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मिर्जापुर को मिला दूसरा स्थान

Thu, 14 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur got second place in Taekwondo competition
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा लखनऊ चौक स्टेडियम में आयोजित मिर्जापुर 13 पदक दूसरे स्थान पर रहा। लखनऊ 17 पदक के साथ प्रथम और गोरखपुर सात पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में मिर्जापुर जिले के छह खिलाड़ियों को बेस्ट फाइटर प्लेयर एवार्ड से सम्मानित किया गया। जनपद के डैफोडिल्स स्कूल की छात्रा भूमि गुप्ता सम्मानित हुई। सम्मानित खिलाड़ियों को पांच हजार से ढाई हजार रुपये दिया गया। जिले के खिलाड़ियों ने छह गोल्ड, चार रजत व तीन कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का सम्मान बढ़ाया। स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियों में विंध्यवासिनी प्रसाद यादव, रिदम गुप्ता, राजवर्धन शुक्ला, सति अनुसुईया, आयुषी सिंह, स्वास्तिका सिंह, रजत पदक पाने वाले खिलाड़ियों में दिव्यांशू सिंह, बृहस्पति कुमार, मानिक, प्रिया, कांस्य पदक पाने वालों में भूमि गुप्ता, नीरज बिंद, अजय यादव रहे। टीम प्रशिक्षक राकेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम गई थी। डैफोडिल्स स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह और अपराजिता सिंह, प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed