फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur District school inspector suspended for wrongly giving NOC to two schools

मिर्जापुर: गलत तरीके से दो स्कूलों को एनओसी देने पर डीआईओएस निलंबित, डीडीआर को मिला प्रभार

Sat, 31 Jul 2021 07:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Jul 2021 07:42 PM IST
सार

सीबीएसई से मान्यता के लिए गलत तरीके से दो स्कूलों को एनओसी देने के मामले में डीआईओएस को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में यह पांचवीं कार्रवाई है।

विज्ञापन
Mirzapur District school inspector suspended for wrongly giving NOC to two schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में निजी स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता देने को लेकर गलत तरीके से एनओसी देने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। शासन से शुक्रवार देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा जगत में हलचल मच गई है।

विज्ञापन


साथ ही उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव को उनका प्रभार दे दिया गया। इस मामले में यह पांचवीं कार्रवाई है। इससे पहले दो खंड शिक्षा अधिकारी और दो लिपिक निलंबित हो चुके हैं।  नगर के दो निजी विद्यालयों दिल्ली पब्लिक स्कूल और रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल इंदिरा नगर राजगढ़ को सीबीएसई से मान्यता दिलाने के मामले में अनियमितता का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


जानकारी हुई तो मंडलायुक्त ने इसकी जांच कराई। इसमें बीएसए कार्यालय के दो लिपिक और दो खंड शिक्षाधिकारियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ी तो शुक्रवार को डीआईओएस देवकी सिंह को भी निलंबित कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीआईओएस का प्रभार विंध्याचल मंडल के उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव को दे दिया गया। गौरतलब है कि इन विद्यालयों की मान्यता के लिए विंध्याचल आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुमोदन के बिना ही अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed