{"_id":"61053daa8ebc3e670211d8f9","slug":"mirzapur-district-school-inspector-suspended-for-wrongly-giving-noc-to-two-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: गलत तरीके से दो स्कूलों को एनओसी देने पर डीआईओएस निलंबित, डीडीआर को मिला प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: गलत तरीके से दो स्कूलों को एनओसी देने पर डीआईओएस निलंबित, डीडीआर को मिला प्रभार
Sat, 31 Jul 2021 07:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:42 PM IST
सार
सीबीएसई से मान्यता के लिए गलत तरीके से दो स्कूलों को एनओसी देने के मामले में डीआईओएस को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में यह पांचवीं कार्रवाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर में निजी स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता देने को लेकर गलत तरीके से एनओसी देने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। शासन से शुक्रवार देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा जगत में हलचल मच गई है।
विज्ञापन
साथ ही उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव को उनका प्रभार दे दिया गया। इस मामले में यह पांचवीं कार्रवाई है। इससे पहले दो खंड शिक्षा अधिकारी और दो लिपिक निलंबित हो चुके हैं। नगर के दो निजी विद्यालयों दिल्ली पब्लिक स्कूल और रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल इंदिरा नगर राजगढ़ को सीबीएसई से मान्यता दिलाने के मामले में अनियमितता का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
जानकारी हुई तो मंडलायुक्त ने इसकी जांच कराई। इसमें बीएसए कार्यालय के दो लिपिक और दो खंड शिक्षाधिकारियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ी तो शुक्रवार को डीआईओएस देवकी सिंह को भी निलंबित कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं डीआईओएस का प्रभार विंध्याचल मंडल के उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव को दे दिया गया। गौरतलब है कि इन विद्यालयों की मान्यता के लिए विंध्याचल आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुमोदन के बिना ही अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया था।