फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Contract workers boycott work by tying black band

मिर्जापुरः काली पट्टी बांधकर संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Mon, 19 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Contract workers boycott work by tying black band
हलिया। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों ने सोमवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री के आह्वान पर संगठन मंत्री सुचेता विश्वकर्मा की अगुवाई में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने वेतन विसंगति दूर करने, समूह ग व घ के लिए डीईटी की बाध्यता समाप्त करने, 25 प्रतिशत कोविड प्रोत्साहन राशि संविदा कर्मियों को दिए जाने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को एनएचएम में लेने जैसी प्रमुख मांगें रखी। संविदा कर्मियों ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो 26 जुलाई को मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रीना पटेल, डॉ. निर्मल, डॉ. सुरेश कनौजिया, धर्मेंद्र सरोज, तीरथराम, हेना, दीप मंजरी, एलटी अखिलेश तिवारी, संतोष कुमार, सबीर, सुमन, निशा, दीनानाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed