फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: City MLA started the construction work by worshiping the land, overbridge will be built with 68 crores

मिर्जापुरः नगर विधायक ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का कराया शुभारंभ, 68 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज

Mon, 05 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: City MLA started the construction work by worshiping the land, overbridge will be built with 68 crores
मिर्जापुर जनपद के गैपुरा-जोपा मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण सोमवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र संग उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम प्रबंधक आरएस उपाध्याय व क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने सामूहिक रूप से भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

नगर विधायक ने कहा कि बडे़ संघर्ष के बाद पुल का निर्माण हो रहा है। अब रामपुर घाट-जोपा गंगापुल भी बनेगा। इसके लिए भी प्रयास जारी है। राज्य सेतु निर्माण निगम के वरिष्ठ सहायक अभियंता एचएन यादव व कार्य प्रभारी अवर अभियंता दीपक मिश्र ने बताया कि गैपुरा-जोपा मार्ग पर गैपुरा रेलवे फाटक 12 बी पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम की ओर से 68 करोड़ रुपये से 715.91 मीटर का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। तथा रेलवे विभाग की ओर से 78.15 मीटर का पुल रेल क्षेत्र में बनाया जाएगा। भूमि पूजन में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र बहादुर सिंह, शिवचंद्र मिश्र, मनोज कुमार दुबे, राम अवध पांडेय, माता सहाय मिश्र, गोपालजी पांडेय, कमलेश दुबे, राजेंद्र पाठक, राजाराम सरोज, नवनीत तिवारी, सर्वेश शुक्ल, रेवतीरमण पाठक, राजन चौबे, पन्ना लाल पटेल, हृदय नारायण चौबे, सुशील तिवारी सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण से दर्जनों गांव होंगे लाभाविंत
जिगना। गैपुरा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने से गंगा तराई तक के दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे। इसके अलावा गंगा उस पार भदोही क्षेत्र से आने-जाने वालों का राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के कलना, गैपुरा, गोडसर पांडेय, गोडसर सरपत्ती, बिरौरा, खम्हरिया कला, रैपुरी, सिंधुरिया, सिकरा कला, जोधुपर, नदिनी, नीबी गहरवार, जोपा, भैदपुर, आदमपुर, अर्जुनपुर, नौगांव, बभनी, उंचडीह, बीजरकला, जासा बघौरा, तिलई मोआर, कठवइया, गाजीपुर, विजयपुर व लालगंज क्षेत्र सहित दर्जनों गांव के अलावा भदोही जनपद के लोगों को सहूलियत मिलेगी ।

नौ माह के लिए रेलवे फाटक बंद कर दिया जाएगा
जिगना। गैपुरा- जोपा मार्ग पर स्थित गैपुरा गेट संख्या 12-बी 10 जुलाई से लगभग नौ माह तक के लिए बंद रहेगा। आवागमन बंद कर रास्ता परिवर्तन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण के अधिकारियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। राज्य सेतु निर्माण निगम विंध्याचल मंडल के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने बताया कि आवागमन ठप किए बिना ओवरब्रिज निर्माण कार्य संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed