फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur BSP district president resigns questions raised on party leaders

मिर्जापुर: बसपा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी नेताओं पर उठाए सवाल- महंगे होटल का नहीं भर सकता बिल

Sat, 19 Jun 2021 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Jun 2021 08:14 PM IST
सार

बसपा जिलाध्यक्ष रामाश्रे भारती ने इस्तीफे का कारण पार्टी नेताओं के व्यवहार को बताया है।
 

विज्ञापन
Mirzapur BSP district president resigns questions raised on party leaders
मिर्जापुर बसपा जिला का इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले बसपा जिलाध्यक्ष रामाश्रे भारती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जारी किए गए पत्र में उन्होंने इस्तीफे का कारण पार्टी नेताओं के व्यवहार को बताया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. विजय प्रताप, पन्नालाल व गुड़्डू राम को रुकने के लिए अष्टभुजा डाक बंगला बुक कराया गया था।

विज्ञापन


नेताओं के मिर्जापुर आने पर खुद मैं उन्हें छोड़ने अष्टभुजा डाक बंगला तक न सिर्फ गया बल्कि वहां काफी देर तक रुका भी था। लेकिन कुछ देर बाद ही वे लोग मुझे कुछ बताए बिना वहां से अचानक चले गए। इसकी जानकारी हुई तो मैंने गुुड्डूू राम को फोनकर जाने का कारण पूछा तो उन्होंने नहीं बताया।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद दुबारा फोन करने पर उन्होंने बताया कि वे लोग जंगीरोड स्थित एक होटल में ठहरने के लिए आ गए हैं। रामाश्रय भारती ने कहा जितनी क्षमता थी उतनी व्यवस्था नेताओं के लिए की गई था। हमें नीचा दिखाने के लिए कुछ लोगों ने ऐसा कार्य किया है, जिससे मुझे काफी ठेस पहुंची है। इसलिए मैने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के ऐने वक्त पर बसपा जिलाध्यक्ष द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर सियासी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed