फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur accident news of man killed in collision with tractor people set vehicle on fire

Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली को किया आग के हवाले

Wed, 24 Dec 2025 01:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Dec 2025 01:09 PM IST
सार

Mirzapur News: जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर रामपुर संपर्क मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
mirzapur accident news of man killed in collision with tractor people set vehicle on fire
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर रामपुर संपर्क मार्ग पर मंगलवार की रात करजी गांव के मारका माई मोड़ के पास सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर- ट्राली की टक्कर से करजी गांव निवासी बाइक सवार युवक रितिक दुबे (25) पुत्र दीपक दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका बड़ा भाई रविकांत दुबे व गांव निवासी राजन दुबे घायल हो गए। तीनों बाइक सवार हसौली चट्टी से घर की तरफ जा रहे थे। 

विज्ञापन


सीएचसी से गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने राजन को ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी डालकर कर ट्रैक्टर- ट्राली में लगी आग को बुझाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मौके पर क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव एवं अदलहाट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। दुर्घटना की जानकारी पर गांव में कोहराम मच गया।  मृतक युवक के पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की मां गीता देवी, दादी आशा देवी, बहन शिवांगी और बड़े भाई कृष्णकांत का रो- रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed