फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: A woman working in the fields was bitten to death by a dog

Mirzapur : खेत में काम कर रही महिला को कुत्ते ने नोंचकर मार डाला, बचाने के लिए आये उसके पति को कई जगह काटा

Sat, 06 Jan 2024 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 05:27 AM IST
सार

कुत्ते ने पहले उसने पत्नी को नीचे गिरा दिया। इसके बाद चेहरे व गले को नोंच डाला। इससे महिला की मौत हो गई। पति बचाव में पहुंचा तो कुत्ते ने उसके बाएं हाथ की एक अंगुली सहित कई जगह काट लिया।

विज्ञापन
Mirzapur: A woman working in the fields was bitten to death by a dog
कुत्ते ने किया हमला

विस्तार

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गंगा नदी के बीच रेत पर खेती कर रहे किसान दंपती पर शुक्रवार की सुबह एक कुत्ते ने हमला कर दिया। पहले उसने पत्नी को नीचे गिरा दिया। इसके बाद चेहरे व गले को नोंच डाला। इससे महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पति बचाव में पहुंचा तो कुत्ते ने उसके बाएं हाथ की एक अंगुली सहित कई जगह काट लिया। इससे नाराज लोगों ने घेरकर कुत्ते को मार डाला। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी बारीपुर निवासी बसंतु बिंद (58) और उनकी पत्नी दुलेसरा देवी (55) भटौली गंगा नदी के बीच रेत पर सब्जियों की खेती करते थे। शुक्रवार को दोनों खेत पर काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


सुबह 10 बजे के करीब एक कुत्ते ने दुलेसरा पर हमला कर दिया। बचने के चक्कर में वह रेत पर गिर गई। कुत्ते ने दुलेसरा के चेहरे और गर्दन को कई जगह से नोंच खाया। दुलेसरा की चीख-पुकार सुनकर बसंतु दौड़ा तो कुत्ते ने उन पर भी हमला बोल दिया। बाएं हाथ की अंगुली सहित कई जगह काट लिया। कुछ अन्य लोग भी बचाव करने पह़ुंचे तो कुत्ते ने उन्हें भी काटकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ही दुलेसरा देवी ने दम तोड़ दिया था। कुत्ते के हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे केवटावीर के शिवलाल (32) और हीरावती (64) को भी कुत्ते ने काटा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच कुत्ते के हमले से महिला की मौत की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई। 


ग्रामीणों ने आदमखोर कुत्ते को घेर कर मार डाला
नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से लैस होकर आदमखोर कुत्ते को घेर लिया और पीटकर उसे मार डाला। कुत्ते के हमले से मरने वाली दुलेसरा देवी के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो गई है। मृतका के बेटे रामलखन उर्फ झल्लू ने बताया कि खेत में काम करते समय उनके माता-पिता पर कुत्ते ने हमला किया था। इसमें मां की मौत हो गई। देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना की जानकारी जिसे मिली, वह हैरान रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed