फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Minor boy and girl committed suicide by cut off from train in mirzapur

Mirzapur: ट्रेन से कटकर किशोर-किशोरी ने दी जान, देर रात दोनों घर से हुए थे गायब, परिजनों में कोहराम

Sat, 12 Aug 2023 12:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 12:14 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कटका रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर एक किशोर व एक किशोरी ने खुदकुशी कर ली। दोनों बीती रात से घर से गायब थे। 

विज्ञापन
Minor boy and girl committed suicide by cut off from train in mirzapur
रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कटका रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर एक किशोर व एक किशोरी ने खुदकुशी कर ली। दोनों बीती रात से घर से गायब थे। रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे किशोर और किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बताया जा रहा है कि कटका गांव निवासी लाला की 16 वर्षीय पुत्री नंदिनी व राजेश का 17 वर्षीय पुत्र लवकुश के बीच अच्छी दोस्ती थी। बताया जा रहा है कि देर रात 12 बजे नंदनी और लवकुश अपने-अपने घर से लापता हो गए थे। तीन बजे के करीब ट्रेन के आगे कूद गए।

विज्ञापन

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कटका रेलवे क्रॉसिंग के पास क्षत-विक्षत शवों को देखा तो पुलिस और ग्राम प्रधान के सूचित किया।  ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की।  दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंदिनी हाईस्कूल व लवकुश कक्षा 11 का छात्र था। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण की जांच की जा रही है। किशोर और किशोरी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed