{"_id":"628a8562f927312b64020a54","slug":"middle-aged-dies-in-fight-over-land-dispute-mirzapur-news-vns654883685","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में हुई मारपीट में अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में हुई मारपीट में अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के परमानपट्टी गांव में शनिवार की दोपहर जमीन के विवाद को लेकर मारपीट में दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गए। सभी को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया लेकिन पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार की शाम को मरने वाले के घर वालों ने सिविल लाइन तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम, सीओ सिटी के आश्वासन पर दो घंटे बाद वे माने।
परमानपट्टी गांव में पप्पू बिंद पखंडू से जमीन बैनामा कराया था। शनिवार को उस जमीन पर निर्माण कार्य करा रह था। इस दौरान पहुंचे पखंडू के भाई सुखंडू ने आपत्ति जताई। सुखंडू का आरोप था कि जमीन उसकी है। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। एक पक्ष से पप्पू (52), उसका पुत्र रिंकू (30), पुत्री पूजा (16), पूनम (14), बहू निर्मला (28) और दूसरे पक्ष से सुखंडू (50), पुत्री सुशीला (16), पूनम (15) उजाला (25) पुत्र विजय, चंदौली (50) पुत्नी सुखंडू, विजय (27) पुत्र सुखंडू घायल हो गए। लोगों ने बीच-बचाव किया। घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। मंडलीय अस्पताल में सुखंडू की मौत हो गई। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि सुखंडू के परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू, सन्नी, पिंटू, विपुल, मक्खड़, दिलीप, सुकरु, मलोली के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों ने सिविल लाइन तिराहा पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर और देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग की थी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाए और मुआवजा दिलाया जाए। जाम से सिविल लाइन के तीनों मार्गो पर गाड़ियों की कतार लग गई। अधिकारियों को समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने। जाम में अधिकारियों से नोकझोंक होती रही। एसडीएम सिद्धार्थ यादव, नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय मौके पर पहुंच कर आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
......................................
महिला पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक
जाम के दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर बैठी थी। जाम समाप्त कराने के लिए महिला पुलिसकर्मी महिलाओं को हटाने की कोशिश करती तो उनसे नोकझोंक हो जा रहा था। कई बार धरनारत महिलाओं और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हुआ।
विज्ञापन
........................................
धरने के दौरान बेहोश हुुई महिला
सिविलि लाइन तिराहे पर जाम के दौरान धरने पर बैठी एक महिला बेहोश हो गई। गर्मी में सड़क पर बैठी महिला बेहाश हो गई। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल गए। जहां उसका उपचार किया गया।