{"_id":"620be96bb86ce022d91cf786","slug":"middle-aged-dies-after-drinking-illicit-liquor-mirzapur-news-vns638789433","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब पीने के बाद अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब पीने के बाद अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा कोल बस्ती में मंगलवार की दोपहर अवैध शराब पीने से अधेड़ की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने अवैध शराब पीने से मौत होने का आरोप लगाया। तो वही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई की बात कह रही है। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
क्षेत्र निवासी कमलाशंकर कोल (55) मंगलवार की सुबह सोनकर बस्ती में गए थे। सोनकर बस्ती से घर आने पर तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र शिव प्रसाद उर्फ रोशन ने बताया कि सुबह नदी से शौच के बाद सोनकर बस्ती में गए थे। वहां से घर आने पर पर चाय पीने के बाद उनकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि सोनकर बस्ती में बन रही अवैध शराब का सेवन उसके पिता ने किया था। बताया कि महुआ पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने के कारण लोग मिश्रित बनाते है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोग जरकिन में रखे शराब के खेतों में फेंकने लगे। पुलिस ने जरकिन में रखे शराब को कब्जे में लिया है। संदिग्ध मौत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र है। दो की शादी हो गई है। है। पति की मौत पर पत्नी विमला देवी का रो रो कर हाल बेहाल है। इस संबंध में ग्राम प्रधान बरौंधा गुलाब कली के पति गोपालकोल का कहना है कि कई वर्षों से अवैध शराब बनाई जा रही थी। कमला शंकर की मौत शराब पीने से हुई है। इस संबंध में सीओ उमाशंकर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।