फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury climbed, water reached

पारा चढ़ा, पानी पहुंचा पाताल

Sun, 23 Apr 2017 11:59 PM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sun, 23 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mercury climbed, water reached
पानी ले जाती मह‌िलाएं

विज्ञापन
जैसे-जैसे पारा चढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे पानी पाताल की ओर भाग रहा है और प्यास भी गहरी होती जा रही है। जिले के पहाड़ी इलाकों में पीने के पानी का संकट यूं तो महीनों पहले आ गया था लेकिन अब वह और गंभीर हो गया है। हलिया ब्लाक में लोगों को पांच से छह किमी दूर से पीने के लिए पानी लाना पढ़ रहा है। ड्रमंडगंज, लालगंज व पहाड़ी ब्लाक के नदी-नालों, तालाबों में धूल धूल उड़ने लगी है और मवेशी पानी के बिना बेचैन हैं। ऐसे इलाकों में प्रशासन अब तक रोजाना छह टैंकर पानी भेज रहा था, जिसे बढ़कर आठ टैंकर कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने जल निगम से कहा है कि वे स्थिति का आकलन करके टैंकरों की संख्या बढ़ाएं।

  हलिया विकास खंड के कई गांवों के ग्रामीणों को साइकिल से छह से सात किलोमीटर दूर भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव जाकर पानी लाना पड़ रहा है। भूमिगत जलस्तर तेजी से खिसकने से हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है। सबसे गंभीर स्थिति देवहट ग्राम पंचायत के लहुरियादह में है। डेढ़ हजार की आबादी में एक भी जलस्रोत नहीं होने के कारण लोगों को टैंकर के पानी के भरोसे गुजारा करना पड़ रहा है। गांव में जल निगम की ओर से 24 घंटे में छह टैंकर पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन पानी ग्रामीणों के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। पानी कम पड़ने पर लोग गहरी घाटी में उतरकर झरना से पानी भरकर लाते हैं लेकिन उसकी हालत  भी अच्छी नहीं है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि रोजाना 12 टैंकर जलापूर्ति होने पर ही पीने, खाने व नहाने का इंतजाम हो हो सकेगा। कोरावल क्षेत्र के मतवार, नदना, मटिहरा, धमौली, नौगवां, गूलपुर, सरदारपुर, ढीढ़ी, मझिगवां, देवहट, कटरा, भैसोड़ बलाय पहाड़, आदि गांवों में भी पानी की किल्लत है। देवहट के ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि लवकुश केशरी ने बताया कि लहुरियादह में पानी टैंकर के खेप बढ़ाने की मांग की जा चुकी है। जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने जल निगम को पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed