फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mentally ill brother killed his cousin sister with an axe in mirzapur

Mirzapur: जब जिले में चल रहा था उपमुख्यमंत्री का दौरा, तब गांव में हुई ऐसी घटना, जिसने सबको स्तब्ध कर दिया

Fri, 02 Sep 2022 02:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Sep 2022 02:46 PM IST
सार

मिर्जापुर के एक गांव में शुक्रवार की सुबह एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको स्तब्ध कर दिया। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना तब घटी जब उप मुख्यमंत्री जिले के दौरे पर हैं। 

विज्ञापन
Mentally ill brother killed his cousin sister with an axe in mirzapur
घटनास्थल पर पुलिस और गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में देहात कोतवाली के गंगाउत गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने अपनी मासूम चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पहले भी कई बार बहन और अन्य कई लोगों पर हमला कर चुका था। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। 

विज्ञापन

गंगाउत निवासी लक्ष्मण बिंद के चार बेटे हैं। उनका सबसे छोटा बेटा श्याम शंकर गुजरात में काम करता है। श्याम शंकर का एक बेटा और एक बेटी है। श्याम शंकर की सात साल की बेटी सृष्टि अपने भाई शुभम के साथ स्कूल गई थी। सृष्टि स्कूल से घर वापस चली आई।  
विज्ञापन

वह अपने चचेरे  भाई और बुआ की बेटी के साथ घर में खेल रही थी।  इस दौरान उसके बड़े पिता उमाशंकर का सबसे बड़ा पुत्र प्रियांशु आया और कुल्हाड़ी से सृष्टि के ऊपर हमला कर दिया। परिजन सृष्टि को लेकर अस्पताल गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है। जिसके कारण उसे बांधकर घर में रखा जाता था। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि युवक ने अपनी चचेरी बहन की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह घटना तब घटी जब उप मुख्यमंत्री का जिले में दौरा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed