{"_id":"6244a9696d3ae821941eb247","slug":"mela-will-be-monitored-with-special-drone-camera-mirzapur-news-vns6457263141","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ड्रोन कैमरे से होगी मेला की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ड्रोन कैमरे से होगी मेला की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र व उप पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने बुधवार की दोपहर विंध्याचल पहुंचकर चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मंडलायुक्त व डीआईजी ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मेला की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों व पंडा समाज के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में निकास द्वार से दर्शन नहीं कराया जाए। इसके लिये निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय। अखाड़ा घाट पर निरीक्षण के दौरान बालू व मिट्टी जमी दिखने पर जेसीबी से हटाने के लिए कहा। उन्होने राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को कहा कि मंदिर जाने वाले प्रमुख चारों मार्गों पर सफाई का उचित प्रबंध किया जाए।
मेला व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए अधिकारियों का निर्देश दिया है। नाव संचालन के संबंध में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि केवल लाइसेंस धारक व मानकों को पूरा करने वाले नाविक ही नाव का संचालन करेंगे। 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति नाव का संचालन नहीं करेगा। यदि ऐसा पाया जाता है उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का साफ तौर पर कहा कि वाहन निर्धारित स्थल पर लगे बैरियर के आगे नहीं जाएंगे। पुरानी व नई वीआईपी मार्ग पर यात्रियों के लिए पूरी सड़क की चौड़ाई में टेंट लगवाने का कार्य बुधवार की रात तक पूर्ण करा लिया जाए। सभी दुकानदार दुकानों के आगे डस्टबिन अवश्य रखें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रत्येक नाव पर लाइफ जैकेट उपलब्ध रहेगी। बिना लाइफ जैकेट के किसी के द्वारा नाव का संचालन नही किया जाएगा।
- मेला में एसडीआरएफ की दो टीमें व क्यूआरटी रहेगी तैनात
अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि एसडीआरएफ की दो टीम एवं क्यूआरटी टीम बुलाई गई है। इसके अतिरिक्त 02 हाई स्पेशल ड्रोन कैमरा मुंबई से मंगाए गए हैं। बुधवार को पुलिस नगर ने रोडवेज परिसर में कैमरा का ट्रायल भी किया। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंघल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी प्रभात राय, अधिशाषी अभियंता विद्युत मनोज कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मिथलेश कुमार व राजकीय निर्माण निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर ओम प्रकाश के अलावा के अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।