फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   meeting cancelled mirzapur

अधिकारियों के न पहुंचने पर सफाई आयोग की बैठक स्थगित

Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
meeting cancelled mirzapur
विंध्याचल। अष्टभुजा डाक बंगले पर शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छाया देवी की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारी आयोग की बैठक आहूत की गई । इसमें संबंधित विभाग एवं अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर खफा सदस्य छाया देवी बैठक को स्थगित कर जातिगत भेदभाव एवं राज्य की सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाते हुए वापस चली गईं। साथ ही इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने को कहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छाया देवी की बैठक की सूचना एक सप्ताह पूर्व विंध्याचल अष्टभुजा डाक बंगले में करने को नगर पालिका ,नगर निगम, नगर पंचायत, स्वास्थ्य ,जलकल, परियोजना अधिकारी, डूडा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण सहित 24 विभागों को सूचना मिली थी लेकिन कोई भी अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुआ। छाया देवी ने बताया कि इस कार्यक्रम के एक हफ्ते पहले प्रोटोकॉल जारी होकर सभी को सूचना दी गई थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के शोषण उनकी समस्याओं को सुनना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर हल निकालना लेकिन अधिकारियों के नाम पहुंचने से यह स्पष्ट होता है जातिगत भेदभाव के कारण एवं उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का पूरा प्रयास अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इस घटना के 15 दिनों के बाद फिर से एक बार बैठक लिया जाएगा और यदि फिर से बैठक में अधिकारी सम्मिलित नहीं होते तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इस बात को रखकर कार्यों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। सदस्य छाया देवी ने बताया कि विभागों के चपरासी मुंशी एवं छोटे कर्मचारियों को बैठक में भेजकर अधिकारियों के तानाशाही रवैया पता चलता है।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आयोग के सदस्य को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कहा गया कि नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी एवं उनके परिवार पालिका की जमीन पर वर्षों से कच्चा मकान झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इनको पालिका भूमि का मालिकाना हक दिलाने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत धन सुकृति कर निर्माण कराने की अनुमति मिले। अन्य बिंदुओं पर भी कार्रवाई की मांग की गई। पत्रक देने वालों में सुरेश चंद धानुक, दुर्गेश वाल्मीकि, एनआर बाल्मीकि, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, अमरेश सोनकर, सुधीर कुमार, आशीष कुमार सुदर्शन, पप्पू लाल आदि थे। अध्यक्ष कर्मचारी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed