{"_id":"68b1ffc70ead0c19a6078bb0","slug":"meerut-team-defeated-varanasi-in-the-under-19-boys-category-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-139151-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अंडर 19 बालक वर्ग में मेरठ की टीम ने वाराणसी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अंडर 19 बालक वर्ग में मेरठ की टीम ने वाराणसी को हराया
विज्ञापन
सीआईएससीई की राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। पीली कोठी स्थित सेंट मेरीज स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को सीआईएससीई की राज्यस्तरीय वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 जोन की टीमों ने अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 के वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर 19 बालक वर्ग का हुआ इसमें मेरठ ने वाराणसी को हराया।
दूसरा मैच प्रयागराज और कानपुर दक्षिण के बीच हुआ। इसमें कानपुर दक्षिण की टीम विजयी रही। तीसरा मैच लखनऊ व आगरा के बीच हुआ। इसमें लखनऊ (अ) की टीम विजेता रही।
चौथा मैच गाजियाबाद व कानपुर उत्तर के बीच हुआ। इसमें गाजियाबाद की टीम विजयी रही। अंडर 17 बालक वर्ग का पहला मैच लखनऊ व वाराणसी के बीच हुआ इसमें लखनऊ की टीम विजयी रही। मेरठ-प्रयागराज के बीच हुए मैच में मेरठ की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
तीसरा मैच गोरखपुर बनाम कानपुर दक्षिण का हुआ। इसमें विजयी टीम गोरखपुर की रही। अंडर-14 बालक वर्ग का पहला मैच मेरठ और लखनऊ (ब) के बीच हुआ।
मेरठ की टीम विजयी रही। दूसरा मैच प्रयागराज और आगरा के बीच हुआ इसमें आगरा की टीम विजयी रही। तीसरा मैच कानपुर दक्षिण व आगरा के बीच हुआ, इसमें कानपुर दक्षिण की टीम विजयी रही।
जिला खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य फादर रेजीनॉल्ड डिसूजा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। संवाद